IMG 0483

रांची: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 4153 वाहनों का चालान

खबर को शेयर करें
IMG 0483

राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 2 जुलाई को एक ही दिन में 4153 वाहनों का चालान काटा गया।

पुलिस के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चलाने, रेड लाइट जंप करने और नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय सभी नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।