IMG 0475

जमशेदपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, अधिकारियों ने कई बूथों का किया निरीक्षण

खबर को शेयर करें
IMG 0475

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को लेकर प्रशासन पूरी सक्रियता से काम कर रहा है। शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार बिक्रम और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कदमा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीबीएमएस और जुस्को स्कूल में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्य, मतदाता प्रपत्रों के संधारण, घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही मतदान केंद्रों पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा जरूरत पड़ने पर नाम जोड़ने या संशोधन कराने के लिए जागरूक किया गया।