66549

Breaking Jamshedpur:- गुरुवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा कदमा, युवक के मुंह में लगी गोली

खबर को शेयर करें
66549

News:- गुरुवार देर रात जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में स्थानीय निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

66545

घायल संजय का आरोप है कि अनिल और कृष्णा नाम के दो युवक, जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी, उनके पास पहुंचे। पहले दोनों ने सामान्य तरीके से बातचीत शुरू की लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक हथियार निकालकर संजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली सीधे संजय के मुंह में लगी जिससे उनका जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही उनके मुंह से लगातार खून बहने लगा और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े।

66541

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से संजय को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही संजय के परिजन और परिचित कदमा थाना पहुंचे और आरोपियों अनिल और कृष्णा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है।

इस घटना के बाद एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच देर रात हुई इस फायरिंग ने इलाके के लोगों में दहशत फैला दी है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।