1000270649

आरएसएस कार्यालय हमला मामला: एनआईए रिमांड पर पूछताछ करेगी रांची के बाद लखनऊ में बड़ी साजिश की थी तैयारी

खबर को शेयर करें
1000270649

RANCHI: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी का उद्देश्य हमले की पूरी साजिश नेटवर्क और संभावित अन्य लक्ष्यों का पता लगाना है।

रांची पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन ने खुलासा किया है कि आरएसएस कार्यालय में वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी योजना लखनऊ में भी एक बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। उसने बताया कि रांची से घटना के बाद तीनों आरोपी ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

रांची पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए कोडरमा के आगे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से लखनऊ में संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी तत्काल लखनऊ पुलिस को भी उपलब्ध करा दी थी।

अब एनआईए आरोपियों से रिमांड पर गहन पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल थे उन्हें किसका समर्थन प्राप्त था और देश के अन्य हिस्सों में भी किसी हमले की योजना बनाई गई थी या नहीं। मामले की जांच लगातार जारी है।