1000270574

JHARKHAND: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

खबर को शेयर करें
1000270574

JAMSHEDPUR : करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को प्रस्तावित 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद से एक दिन पहले शहर के विभिन्न इलाकों में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और आम लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की।

1000270575

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जहां लोगों को हत्या लूट रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल है।

BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।

पार्टी ने शहरवासियों व्यापारियों सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों से 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद में स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की। भाजपा का कहना है कि यह बंद शहर में शांति सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

1000270576

BJP नेताओं ने दावा किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से हिमांशु सिंह हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की भी मांग की।