1000270432

चांडिल में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की पत्नी की मौत रेलवे पुलिस जांच में जुटी

खबर को शेयर करें
1000270432

Seraikela-Kharsawan : चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार रात एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पम्मी तिवारी के रूप में हुई है जो रेलवे कर्मचारी अनंत तिवारी की पत्नी थीं। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पम्मी तिवारी बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से रेलवे लाइन के उस पार स्थित रेलवे कॉलोनी में परिचितों से मिलने गई थीं। रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वह वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

फिलहाल रेलवे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.चांडिल रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार रात एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पम्मी तिवारी के रूप में हुई है जो रेलवे कर्मचारी अनंत तिवारी की पत्नी थीं। घटना के बाद रेलवे कॉलोनी समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पम्मी तिवारी बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने घर से रेलवे लाइन के उस पार स्थित रेलवे कॉलोनी में परिचितों से मिलने गई थीं। रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच वह वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

फिलहाल रेलवे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.