1000270425

JHARKHAND: DD बार मर्डर केस: बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी दो लग्जरी गाड़ियां जब्त

खबर को शेयर करें
1000270425

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर स्थित DD बार के बाहर हुए कातिलाना हमला और हत्या मामले की जांच में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बार संचालक नीरज सिंह के मानगो डिमना रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नीरज सिंह घर पर नहीं मिले जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नीरज सिंह के आवास समेत अन्य संबंधित स्थानों पर भी गहन जांच-पड़ताल की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जांच के लिए नीरज सिंह की दो लग्जरी गाड़ियां एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक किआ कार जब्त कर बिष्टुपुर थाना ले आई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि DD बार हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।