IMG 0398

कोडरमा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

खबर को शेयर करें
IMG 0398

कोडरमा घाटी में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बिहार शरीफ से बोकारो जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और बिना समय गंवाए उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।