IMG 0392

दुमका: शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

खबर को शेयर करें
IMG 0392

दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति, सास और मामा ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि विवाह के बाद से ही बेटी पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना वाले दिन जब परिवार को सूचना मिली और वे ससुराल पहुंचे तो घर बंद मिला। बाद में अस्पताल में युवती का शव मिला।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बेटी की हत्या की गई और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।