IMG 0385

पाकुड़: नाबालिग बहन से दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर घर से निकाला

खबर को शेयर करें
IMG 0385

झारखंड के पाकुड़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग सौतेली बहन के साथ करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे डराकर लगातार प्रताड़ित करता रहा।

बताया जा रहा है कि जब पीड़िता ने इस अत्याचार का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को पूरी घटना बताई। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले गई। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।