IMG 0373

स्क्रैप बिक्री से दक्षिण पूर्व रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में 148.54 करोड़ रुपये की कमाई

खबर को शेयर करें
IMG 0373

दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से 148.54 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे के अनुसार, यह अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में हासिल की गई सबसे अधिक कमाई है।

रेलवे का कहना है कि यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 21 प्रतिशत अधिक है और तय लक्ष्य से भी काफी ऊपर है। स्क्रैप बिक्री से न सिर्फ अतिरिक्त राजस्व मिला, बल्कि रेलवे परिसरों की सफाई और अनुपयोगी सामग्री के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिली।

‘जीरो स्क्रैप मिशन’ के तहत रेलवे ने बड़ी मात्रा में बेकार सामग्री का निस्तारण किया है। अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान से रेलवे परिसरों को अधिक साफ-सुथरा बनाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और भविष्य में राजस्व बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।