बोकारो: महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, पुलिस को चकमा देकर हुए फरार

बोकारो के चास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। महावीर चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
तलाश के दौरान पुलिस को खबर मिली कि दोनों आरोपी रामडीह मोड़ के पास एक होटल में मौजूद हैं। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन बदमाश पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से भाग निकले। हालांकि, उनकी बाइक पुलिस ने जब्त कर ली।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के जंगलों में करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया और खोजी कुत्तों की भी मदद ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस बरामद बाइक के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

