IMG 0338 1

रांची: दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

खबर को शेयर करें
IMG 0338 1

रांची के हटिया रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में दिनदहाड़े  की बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक फ्लैट में घुसकर करीब 20 मिनट के भीतर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, फ्लैट मालिक उमेश अग्रवाल किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर खंगालकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।