1000267138

एक बार फिर फर्जी शराब बनाने का खुलासा, जिस कंपनी को लाइसेंस नहीं मिला उसी के नाम पर तैयार हो रही थी शराब

खबर को शेयर करें
1000267138

झारखंड में नकली शराब के कारोबार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिन ब्रांडों को वैध लाइसेंस तक नहीं मिला था उनके नाम पर भी अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही थी। मामले में आरजेडी के पूर्व एमएलसी का नाम भी सामने आने के बाद यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 अगस्त 2025 को रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा में पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब स्प्रिट ड्रम खाली बोतलें विभिन्न ब्रांडों के रैपर और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब के कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।