IMG 0290

Palamu News: रेलवे ट्रैक पार करते समय छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में शोक

खबर को शेयर करें
IMG 0290

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा जपला रेलवे स्टेशन के पास बक्शी हाई स्कूल के नजदीक हुआ।

मृतक छात्रा की पहचान देवरी ओपी क्षेत्र के सोनपुरवा गांव की रहने वाली बबीता कुमारी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।