1000267069

मोमोज खिलाने के बहाने कार में ले जाकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो बना सबूत; कैब चालक पर केस दर्ज

खबर को शेयर करें
1000267069

NEW DELHI : राजधानी दिल्ली में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने परिचित कैब चालक पर चलती कार में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया लेकिन बाद में सुनसान इलाके में कार ले जाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कार से उतरने नहीं दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है जो पेशे से कैब चालक है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने पहले मोमोज खिलाने का बहाना बनाया और रास्ते में सीएनजी भरवाने की बात कहकर कार को सुनसान मार्ग की ओर मोड़ दिया। वहां उसने युवती से अश्लील बातें दिय यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने कार के दरवाजे लॉक कर दिए और उसे बाहर नहीं निकलने दिया।

घटना के दौरान युवती ने अपने मोबाइल फोन से पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में वह आरोपी से बार-बार उसे जाने देने की गुहार लगाती दिखाई देती है, जबकि आरोपी कथित तौर पर लगातार आपत्तिजनक और अश्लील बातें करता नजर आता है। युवती ने यहां तक कहा कि यदि उसे जबरन छूने की कोशिश की गई तो वह चलती कार से कूद जाएगी।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे घर छोड़कर चला गया। घर पहुंचने पर उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और इसके बाद मंडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में सौंपा गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 जून को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने यौन उत्पीड़न गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।