आदित्यपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI की मांग

आदित्यपुर नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है और PF तथा ESI जैसी जरूरी सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है।
भाजपा नेत्री डिंपल लमाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ठेकेदार तय मानकों से कम भुगतान कर रहा है और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देता है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर काम बंद करने की चेतावनी भी दी है। यदि ऐसा होता है तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, खासकर बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

