63506

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में बड़ा फेरबदल, मो. सलमान खान बने झारखंड प्रदेश सचिव

खबर को शेयर करें

63506

जमशेदपुर: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं उर्दू दैनिक कौमी तंजीम के कोल्हान चीफ रिपोर्टर मो. सलमान खान को नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी ने उन्हें झारखंड प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कोल्हान अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मो. सलमान खान अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष आतीफ खान ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कोल्हान अध्यक्ष अभिषेक, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलीम खान, विनोद लकड़ा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी मो. सलमान खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

नियुक्ति के बाद मो. सलमान खान ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो देश-विदेश में सक्रिय रूप से पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना तथा उनके हित में अधिक से अधिक योजनाओं और सुविधाओं को उपलब्ध कराना है।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश एवं कोल्हान इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।