केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद लोहागढ़ किले में बढ़ी पर्यटकों की भीड़, ‘सिया पॉइंट’ देखने पहुंच रहे लोग


PUNE : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद महाराष्ट्र का ऐतिहासिक एक बार फिर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद किले में आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में लोग उस स्थान को देखने पहुंच रहे हैं जिसे स्थानीय तौर पर ‘SIYA POINT ‘ कहा जा रहा है और जहां कथित तौर पर केतन अग्रवाल को धक्का दिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक पहले छुट्टियों के दिनों में जहां किले में औसतन करीब 1,000 पर्यटक पहुंचते थे वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 1,500 हो गई है। इसी तरह सामान्य दिनों में पर्यटकों की संख्या 400 से बढ़कर 600 से अधिक हो गई है।
किले पर पहुंचे कई पर्यटकों ने बताया कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की खबरों के बाद उनके मन में घटना स्थल को देखने की उत्सुकता पैदा हुई। महाराष्ट्र के एक पर्यटक ने बताया कि वह मूल रूप से विसापुर किले में ट्रैकिंग के लिए जाने वाले थे लेकिन इस घटना की व्यापक चर्चा के कारण उन्होंने लोहागढ़ किला आने का फैसला किया ताकि घटनास्थल को करीब से देख सकें।
राज्य के बाहर से पुणे आए एक अन्य पर्यटक ने भी कहा कि हाल की खबरों के बाद वह अपने मित्र के साथ लोहागढ़ किला पहुंचे। उनका कहना था कि घटना के बारे में जानने के बाद वह यह देखने के लिए उत्सुक थे कि आखिर यह सब कहां हुआ।
पश्चिमी घाट में लगभग 1,033 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ किला महाराष्ट्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। इस किले का इतिहास सातवाहन चालुक्य राष्ट्रकूट यादव और मुगल शासन से जुड़ा रहा है। 17वीं शताब्दी में ने इस किले पर कब्जा कर इसे मराठा साम्राज्य का महत्वपूर्ण सैन्य गढ़ बनाया था।
हालिया हत्याकांड के बाद यह ऐतिहासिक किला एक बार फिर सुर्खियों में है जहां इतिहास के साथ-साथ चर्चित घटनास्थल को देखने की जिज्ञासा भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

