63021

डीडी बार हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले एसएसपी पीयूष पांडेय, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

खबर को शेयर करें
63021

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड में युवक हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्यूष पर हुए जानलेवा हमले के करीब दो दिन बाद जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे।

एसएसपी भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतक हिमांशु सिंह के पिता और अन्य परिजनों से बातचीत कर अब तक की पुलिस कार्रवाई और जांच की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान घटनास्थल को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल भी देखने को मिला। हालांकि, जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के स्वयं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई की जानकारी देने और न्याय का भरोसा दिलाने से परिजनों व स्थानीय लोगों में कुछ हद तक संतोष भी देखने को मिला।