IMG 0158

जमशेदपुर: 30 जून से शुरू हुआ मतदाता सत्यापन अभियान, 29 जुलाई तक चलेगा अभियान

खबर को शेयर करें
IMG 0158

पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 30 जून से विशेष सत्यापन अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर सही जानकारी जुटाएं और पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ सत्यापन का काम करें।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी मतदाता को कोई समस्या आती है तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर उसका जल्द समाधान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सही, अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है।