IMG 0083

Ramgarh News: जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

खबर को शेयर करें
IMG 0083

रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रबोध गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल ने कुछ समय पहले गांव में 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। मंगलवार को वह उसी जमीन पर बोरिंग का काम कराने पहुंचे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया और उन पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने इस हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने में लगी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।