IMG 0054

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस में फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी

खबर को शेयर करें
IMG 0054

जमशेदपुर में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव के तहत अलग-अलग थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

अब तक गोलमुरी ट्रैफिक थाना संभाल रहे पुलिस निरीक्षक सरयू आनंद को बर्मामाइंस थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर में तैनात मो. कुद्दूस को गोलमुरी ट्रैफिक थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हिमांशु हत्याकांड के मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह नीरज कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि इन बदलावों से शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सभी अधिकारियों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।