61855

Jamshedpur:- DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई बिष्टुपुर थाना प्रभारी भी निलंबित, निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी…

खबर को शेयर करें
61855

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर शनिवार देर रात हुए चाकूबाजी कांड में घायल युवक हिमांशु की सोमवार को इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। पहले गश्ती दल में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

61847

जारी आदेश के अनुसार डीडी बार के सामने हुए हत्याकांड के मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

60824

हिमांशु की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पहले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया और अब थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई है।