1000266381

JHARKHAND : जमशेदपुर के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा अब तक कई लोगों की मौत

खबर को शेयर करें
1000266381

JAMSHEDPUR: पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रहे मामलों और मौतों के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और समय पर जांच कराने की अपील की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ब्रेन मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिसमें तेज बुखार सिरदर्द उल्टी बेहोशी दौरे पड़ना और मानसिक भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराने की सलाह दी गई है।

बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कीटनाशकयुक्त मच्छरदानी का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही शाम और रात के समय पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है ताकि मच्छरों के काटने से बचा जा सके।

अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास कूलर गमलों पुराने टायर और अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है क्योंकि यही जगह मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनती है। इसके अलावा मच्छर भगाने वाली क्रीम और अन्य बचाव उपायों का नियमित इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण नजर आते ही लापरवाही न करें और तुरंत जांच कराएं ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके और गंभीर स्थिति से बचा जा सके।