IMG 9962

आदित्यपुर: अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट का हाइवा जब्त

खबर को शेयर करें
IMG 9962

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पुलिस ने अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह गश्त के दौरान टोल ब्रिज के पास पुलिस ने बालू से भरे एक हाइवा को रोककर जब्त कर लिया। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और उसमें तय क्षमता से ज्यादा बालू लदा हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने चालक से बालू के परिवहन से जुड़े जरूरी कागजात मांगे, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आदित्यपुर थाना पहुंचा दिया।

मामले की जानकारी जिला खनन विभाग को भी दे दी गई है। अब खनन विभाग पूरे मामले की जांच करेगा। अगर अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।