IMG 9933

झारखंड: 30 जून से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान, सभी मतदाताओं को भरना होगा फॉर्म

खबर को शेयर करें
IMG 9933

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 30 जून से वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस अभियान के दौरान सभी मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा। निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि जिन लोगों का नाम पहले से मतदाता सूची में है, उन्हें भी यह फॉर्म भरना जरूरी होगा।

बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देंगे और जरूरी दस्तावेज भी जमा करेंगे। यह अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। अगर किसी को सूची में कोई गलती नजर आती है तो वह 4 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।

निर्वाचन आयोग ने जन्म वर्ष के आधार पर अलग-अलग दस्तावेज तय किए हैं। किसी को केवल अपना दस्तावेज देना होगा, जबकि कुछ लोगों को माता-पिता के दस्तावेज भी जमा करने होंगे। मान्य दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने की अपील की है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।