IMG 9887

पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में आज कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना

खबर को शेयर करें
IMG 9887

पश्चिम बंगाल विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र सोमवार को होगा। इस दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश कर सकती है। इनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक सबसे ज्यादा चर्चा में है। अगर यह विधेयक पेश होता है, तो इसे सरकार के बड़े कदम के रूप में देखा जाएगा।

इसके अलावा सरकार सार्वजनिक सुरक्षा और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई के लिए भी नया कानून ला सकती है। इस प्रस्तावित कानून का मकसद अवैध खनन, नशे की तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार, मानव तस्करी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है।

विशेष सत्र में अपराध से कमाई गई अवैध संपत्तियों को जब्त करने और उनकी नीलामी से जुड़ा एक नया विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है। सरकार का कहना है कि इससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावी होगी। इन सभी प्रस्तावों पर विधानसभा में चर्चा होने की उम्मीद है।