Jamshedpur Breaking: साकची शालीमार मार्केट में रंगदारी नहीं मिलने पर चाकूबाजी, 2 लोग घायल

जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने कथित तौर पर रंगदारी नहीं मिलने पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अक्सर एक दुकान पर आकर बैठता था और दुकानदारों से बातचीत करता था। सोमवार को उसने कथित रूप से रंगदारी की मांग की। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह गुस्से में आ गया और अपनी जेब से चाकू निकालकर वहां मौजूद दो लोगों पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नोट: यह जानकारी प्रारंभिक सूचना के आधार पर है। पुलिस जांच के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।


