1000266144

T20 वर्ल्ड कप से भारत बाहर: ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हराया, गार्डनर-पैरी की शतकीय साझेदारी बनी हार की वजह

खबर को शेयर करें
1000266144

NEW DELHI: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर लीग चरण में ही समाप्त हो गया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी था लेकिन छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया का अभियान खत्म कर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। शेफाली बोल्ड हुईं, जबकि स्मृति रन आउट हो गईं। मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 56 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 170 रन तक पहुंचाया।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीन विकेट 68 रन पर गंवा दिए। इसके बाद एश्ले गार्डनर और एलिस पैरी ने चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया।

एलिस पैरी ने 56 रन जबकि एश्ले गार्डनर ने 53 रनों की अहम पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने इस साझेदारी को तोड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नियंत्रण में आ चुका था। अंत में जॉर्जिया वारेहम ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला

इस हार के साथ भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने लीग चरण में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।