1000265984

पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा जुगसलाई थाना नाजिया इलाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

खबर को शेयर करें
1000265984

JAMSHEDPUR: पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। जुगसलाई निवासी और जुगसलाई नगर परिषद के चेयरमैन पद की पूर्व प्रत्याशी नीलूफर हुसैन ने कथित भाजपा नेता नाजिया इलाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नीलूफर हुसैन ने थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि यदि नाजिया इलाही पर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो उनकी टिप्पणी से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

शिकायत में कहा गया है कि यह केवल एक समुदाय की भावनाओं का मामला नहीं बल्कि देश की शांति सामाजिक सद्भाव और कानून के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जानी चाहिए।

1000265983

नीलूफर हुसैन ने जुगसलाई पुलिस से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत नाजिया इलाही के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

गौरतलब है कि हाल ही में नाजिया इलाही के एक कथित बयान को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी क्रम में अब जमशेदपुर में भी यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।