IMG 9826

बोकारो के युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत, परिवार ने शव स्वदेश लाने और मुआवजे की लगाई गुहार

खबर को शेयर करें
IMG 9826

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के केतवारी गांव के रहने वाले 41 वर्षीय सत्येंद्र महतो की सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोज़गार की तलाश में नवंबर 2024 में सऊदी गए थे और वहां एक निजी कंपनी में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे। 25 जून की रात हुए हादसे में उनकी जान चली गई। इस दुखद खबर के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सत्येंद्र अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ भारतीय दूतावास से अपील की है कि सत्येंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए और परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शव को स्वदेश लाने और सरकारी मदद दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सिकंदर अली ने कहा कि झारखंड के कई लोग रोजगार की कमी के कारण विदेशों और दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि पलायन कम होगा, तो ऐसी दर्दनाक घटनाओं में भी कमी आएगी।