IMG 9797

देवघर: दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खबर को शेयर करें
IMG 9797

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के अचानक दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना करनीबाग मोहल्ला स्थित कुंडा मोड़ के पास की है। यहां एक-दूसरे से सटी उषा ट्रेडर्स और शिव शक्ति स्टोर में अचानक आग लग गई। दुकानों में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, किराना और अन्य व्यापारिक सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकानों से धुआं उठता देखा और तुरंत दुकानदारों को इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग को खबर दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास की कई और दुकानें और मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। वहीं, आग से प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।