IMG 20260628 WA0009

Jamshedpur Breaking:- बिस्टुपुर में डीडी के बाहर देर रात हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर, TMH में इलाज जारी…

खबर को शेयर करें
IMG 20260628 WA0009

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी के बाहर शनिवार देर रात हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए TMH में भर्ती कराया गया जहां दोनों का उपचार जारी है।

58158

घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु और प्रत्युष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार झड़प के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीएमएच में दोनों घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।