57595

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में HEMM ऑपरेटर ट्रेनी की भर्ती शुरू, कर्मचारियों के आश्रितों से मांगे गए आवेदन

खबर को शेयर करें
57595

रांची/वेस्ट बोकारो: टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने कर्मचारियों के आश्रितों के लिए एचईएमएम (HEMM) ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा जुलाई या अगस्त 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण की हो और उनके पास वैध हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस हो। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एनसी-7 ग्रेड में की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। एनसी-7 ग्रेड के तहत उन्हें 23,495 रुपये से 33,995 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही 740 रुपये की वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) का भी प्रावधान रखा गया है।

भर्ती प्रक्रिया में वेस्ट बोकारो डिवीजन के कर्मचारियों के पुत्र, पुत्री और भाई आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यदि किसी कर्मचारी का पुत्र नहीं है, तो ऐसी स्थिति में दामाद भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद नियमित नियुक्ति दी जाएगी।

यह भर्ती विशेष रूप से उन कर्मचारियों के आश्रितों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने वेस्ट बोकारो डिवीजन में 30 वर्ष की सेवा पूरी की है। ऐसे कर्मचारियों के पात्र आश्रित इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।