झारखंड में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई: ढाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, 1,941 मामले दर्ज

झारखंड में नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले ढाई साल के दौरान राज्यभर में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ 1,941 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 2,627 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान अफीम, 2.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 8,757 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया है। यह आंकड़े राज्य में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।
राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सूचना मिलते ही राज्यभर में अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न शहरों में नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

