57243

Kapali News: कपाली नगर परिषद में श्रमिकों को दिया गया सुरक्षा एवं कार्यस्थल अनुशासन का प्रशिक्षण, PPE के अनिवार्य उपयोग पर जोर…

खबर को शेयर करें
57243

कपाली नगर परिषद में कार्यरत ड्राइवर, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबरों के लिए शनिवार को विशेष सुरक्षा जागरूकता एवं कार्यस्थल अनुशासन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रबंधक एवं पर्यवेक्षक की ओर से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।

57240

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहने निर्धारित कार्य समय का पालन करने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) जैसे सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी शूज़, रिफ्लेक्टिव जैकेट, दस्ताने और सेफ्टी गॉगल्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

57252

इसके अलावा वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेल्परों को सुरक्षित कार्य पद्धति, इलेक्ट्रिशियन को विद्युत सुरक्षा एवं लॉक आउट/टैग आउट प्रक्रिया तथा प्लंबरों को सुरक्षित कार्य प्रणाली और कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

57249

प्रशिक्षण में कर्मचारियों को ईएसआईसी (ESIC) के तहत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, दुर्घटना सहायता एवं अन्य लाभों की भी जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक वेतन से जुड़े नियमों, नियमित उपस्थिति के महत्व और जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी, बिना अनुमति अनुपस्थित रहना, कार्य करने से इंकार करना या बार-बार विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उसे कार्य से हटाया भी जा सकता है।

57246

नगर परिषद की ओर से बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा सुरक्षित, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति को विकसित करना है।