55887

कल तक नशे की गिरफ्त में था “Viral Boy DHOOM”, आज अस्तित्व फाउंडेशन की मदद से बना नशा मुक्त…

खबर को शेयर करें
55887

Jamshedpur News:- शुक्रवार को International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking के अवसर पर जमशेदपुर की सड़कों पर अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से एक खास पहल देखने को मिला। Viral Boy DHOOM के साथ अस्तित्व फाउंडेशन की पूरी टीम ने एक विशेष जागरूकता रैली निकाली।

55888

इस मौके पर सौरभ तिवारी, प्रतीक और कामरान ने अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

55891

वहीं इस पहल के बाद सबसे खास बात यह रही कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वीडियो के कारण वायरल हुआ Viral Boy DHOOM जो नशे की गिरफ्त में था आज नशा मुक्त घोषित किया गया।

कहते हैं कि अगर इंसान के मन में बदलाव की चाह हो तो कुछ भी असंभव नहीं होता। DHOOM भी नशे से बाहर निकलना चाहता था लेकिन उसे सही सहयोग नहीं मिल पा रहा था। अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग और समर्थन से उसने नशे की जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत की और आज वह नशा मुक्त कहलाया।

यह पहल उन लोगों के लिए भी एक प्रेरणा है जो नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।