52366 1

Jharkhand weather update:- 28 जून से झारखंड में पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

खबर को शेयर करें
52366 1

झारखंड में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से राज्य में मानसून और ज्यादा सक्रिय होगा जिससे कई जिलों में लगातार बारिश होने की संभावना है।

अगर बात करें जमशेदपुर की तो सुबह तेज धूप निकलने के बावजूद हर दिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल रहा है और कई इलाकों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में यहां भी बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार को छोड़कर अधिकांश जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मिलीमीटर बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि मौजूदा मौसम प्रणाली मजबूत बनी रही तो आने वाले दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी जिससे किसानों को काफी भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें।