54773

पटना में Khan Sir के कोचिंग “Khan Global Studies” में लगी आग

खबर को शेयर करें
54773

पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

इस घटना के बाद कोचिंग संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।