IMG 9593

महरोली में मकान गिरा, इलाके में मचा हड़कंप

खबर को शेयर करें
IMG 9593

नई दिल्ली के महरोली इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक पुराने तीन मंजिला मकान को तोड़ने का काम चल रहा था। तभी मकान का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका के चलते तलाश का काम शुरू किया गया। अधिकारी पूरी सावधानी के साथ जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह पुराना मकान करीब 400 वर्ग गज में बना था। इसे गिराकर नई इमारत बनाई जानी थी। सुबह करीब 9:30 बजे मकान का हिस्सा अचानक ढह गया।

मकान गिरने से पास में खड़ी कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान तोड़ते समय सुरक्षा के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

फिलहाल पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि मकान तोड़ने के लिए सभी जरूरी नियमों का पालन किया गया था या नहीं।