50921

कतर गैस प्लांट हादसे में जमशेदपुर के धतकीडीह निवासी रज़ा अली इमाम की मौत

खबर को शेयर करें
50921

सोमवार को कतर में रसलाफान इंडस्ट्रियल सिटी के बारज़ान गैस प्लांट में हुए जोरदार धमाके में 13 मजदूरों की मौत हो गई है जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं 66 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

50750

इस हादसे में हमारे शहर जमशेदपुर के एक युवक की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रसलाफान इंडस्ट्रियल सिटी के बारज़ान गैस प्लांट में हुए जोरदार धमाके में जमशेदपुर के धतकीडीह ए-ब्लॉक निवासी रज़ा अली इमाम की मौत हो गई। रज़ा अली इमाम कतर की Qatar National Facility Services कंपनी में Instrument Technician के पद पर कार्यरत थे।

50776

रज़ा अली अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी, 7 साल की एक बेटी और 5 साल का एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।