Jamshedpur:- पारडीह रोड स्थित इलाईट सहाना प्रोजेक्ट में से तार चोरी का बड़ा खुलासा, कपाली का शाहरुख और फैज़ गिरफ्तार…

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के चेपापुल पारडीह रोड स्थित इलाईट सहाना प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन भवन से इलेक्ट्रिक तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किए गए तारों से निकाला गया करीब 65 किलो कॉपर भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 16 जून को निर्माणाधीन इलाईट सहाना प्रोजेक्ट से इलेक्ट्रिक तार चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस को दिए बयान में शाहरुख ने बताया कि चोरी किए गए इलेक्ट्रिक तारों का कवर उसने और उसके भाई उमर फारुख ने मिलकर हटाया था। इसके बाद तारों से निकाले गए तांबे को कपाली के ताज नगर निवासी फैज अहमद उर्फ भोलु को बेच दिया गया था।
शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस ने ताज नगर स्थित भोलु के स्क्रैप टाल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी गए तारों से निकाला गया करीब 65 किलो कॉपर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने फैज अहमद उर्फ भोलु को भी गिरफ्तार कर लिया।


