IMG 9414

साकची फायरिंग मामले में एक युवक गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 9414

जमशेदपुर पुलिस ने साकची में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उसे हाथीघोड़ा मंदिर के पास से पकड़ा गया।

यह घटना 19 जून की रात बंगाल क्लब रोड पर एक चाय दुकान के पास हुई थी। फायरिंग के बाद इलाके में लोगों में डर का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और मैगजीन भी मिली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुकानदारों को डराना चाहता था ताकि उनसे रंगदारी वसूल सके। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।