IMG 9386

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छीनकर भागा बदमाश

खबर को शेयर करें
IMG 9386

जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में रविवार सुबह एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। महिला सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। तभी सूर्य मंदिर के पास स्कूटी से आए एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग गया।

घटना के बाद महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद महिला ने सिदगोड़ा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इलाके के लोगों का कहना है कि चेन छीनने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।