IMG 9375

चाकुलिया में दो ट्रेलरों की टक्कर, दोनों में लगी आग, चालक घायल

खबर को शेयर करें
IMG 9375

चाकुलिया के दिघी गांव के पास रविवार सुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों में आग लग गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों चालक घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की वजह से कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर बहरागोड़ा से चाकुलिया जा रहा था, जबकि दूसरा चाकुलिया से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिघी गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।