46027

Jamshedpur:- मानगो नगर निगम वार्ड 29 की समस्याओं को लेकर पार्षद परवीन बानो ने मेयर और उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

खबर को शेयर करें
46027

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 29 की पार्षद परवीन बानो ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता एवं उप नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा। यह आवेदन 20 जून को दिया गया जिसमें वार्ड की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

46029

आवेदन में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-2 वेस्ट स्थित आरके मेडिकल के पास बने नाले पर जल्द रेलिंग लगाने तथा ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-14 वेस्ट में बने नाले के चौड़ीकरण की मांग की गई। पार्षद ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

45986

इसके अलावा वार्ड संख्या 29 में आवश्यक विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी मेयर एवं उप नगर आयुक्त के साथ चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद अजमेरी खातून, हाजी सद्दाम हुसैन, दानिश, शाकिब, वसीम हसन, फिरोज सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वार्ड की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए क्षेत्र के विकास पर जोर दिया।