Jamshedpur Traffic Alert: NEET UG-2026 परीक्षा के मद्देनजर 21 जून को भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

NEET UG-2026 Exam को लेकर जमशेदपुर में Traffic को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हजारों Students के Exam Centres तक समय पर पहुंचने और शहर को Traffic Jam से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने 21 जून के लिए Special Traffic Advisory जारी की है।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को रास्ते में परेशानी न हो, इसके लिए Traffic व्यवस्था को विशेष रूप से दुरुस्त रखा जाएगा।इसी को देखते हुए 21 जून को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक शहर में सभी प्रकार के Heavy Vehicles के परिचालन पर रोक रहेगी।
हालांकि, Bus Service को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि आम लोगों और examinees की आवाजाही प्रभावित न हो।जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे जारी Traffic Advisory का पालन करें और निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें जिससे NEET UG-2026 Exam शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


