उलीडीह में देसी पिस्तौल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर के उलीडीह इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पिस्तौल 30 हजार रुपये में खरीदी थी।
इसके बाद पुलिस ने पिस्तौल बेचने वाले दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


