1000262211

JHARKHAND: सेहत और जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे लोग, धनबाद में सफल रहा ‘रन फॉर योग’

खबर को शेयर करें
1000262211

JHARKHAND: सेहत और जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे लोग, धनबाद में सफल रहा ‘रन फॉर योग’

धनबाद: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धनबाद में शुक्रवार को “Run for Yoga” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों कर्मचारियों विद्यार्थियों खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस दौड़ की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक से हुई। प्रतिभागी वहां से दौड़ते हुए सिटी सेंटर पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी छात्र-छात्राएं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लेते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों को योग के महत्व और उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। बताया गया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है बल्कि mental stress को भी कम करने में सहायक होता है।

“Run for yoga ” में शामिल लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और लोगों से 21 जून 2026 को मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।